राहुल गांधी मुद्दाविहीन और आउटडेटेड - खन्ना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018, 5:02 PM (IST)

जयपुर । भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज जयपुर शहर की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनावों में महत्ती भूमिका निभाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि गांव और गरीब किसान के लिये किए गए विकास कार्यक्रमों को तराजू में तोले तो विपक्षी कांग्रेस से केन्द्र और राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों का पलडा भारी पड़ेगा ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कितने भी दौरे कर लेंवे ,कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मुद्दाविहीन और आउडेटेड हो चुके है ,विकास कार्यक्रमों की बाढ के कारण उन्हे राजस्थान में भी मुंह की खानी पड़ेगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे