राफेल डील: कांग्रेस अध्यक्ष गांधी 13 अक्टूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018, 3:49 PM (IST)

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में राफेल विमान सौदे के विषय पर केंद्र सरकार को झटका मिलने के बाद कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोर-शोर से लडाई लड रहे हैं। इस मुददे पर एचएएल के कर्मचारियों से जोडते हुए कहा कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक के बेंगलुरु में कैंडल मार्च निकालेंगे।

राहुल गांधी कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर से एचएएल के कार्यालय तक कैंडल मार्च निकालकर मोदी सरकार पर निशाना साधेंगे। इस बारे में जानकारी कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी ने कहा है कि इस घोटाले में एचएएल सबसे बडे पीडित हैं। वहां काम कर रहे दस हजार कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। 13 अक्टूबर को इन कर्मचारियों से राहुल गांधी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस नेता रेड्डी ने कहा है कि बोले कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से राफेल डील की जानकारी मांगी है। आपको बताते जाए कि बुधवार को सर्वोच्च अदालत में राफेल डील के विषय पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई में न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा गया है कि राफेल डील कैसे हुई और इसका पूरा घटनाक्रम क्या था।


ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी