पूर्व PM खालिद जिया के बेटे को ग्रेनेड हमले के मामले में उम्रकैद की सजा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018, 2:12 PM (IST)

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक को ग्रेनेड हमले के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई हैेे। इनके अलावा 18 अन्य को भी इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। ग्रेनेड हमले में 24 लोगों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

इस घटना में प्रधानमंत्री शेख हसीना बच गई थी। इस घटना से उनकी सुनने की क्षमता खत्म हो गई थी। प्रधानमंत्री हसीना ने अवामी लीग की 2004 की रैली में ग्रेनेड से हमला करने के पीछे खालिदा जिया का हाथ होना बताया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। वहीं उनका बेटा रहमान ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लिए हुए है। 2004 को उग्रवादियों ने बंगबंधु एवेन्यू केंद्रीय कार्यालय के सामने अवामी लीग की रैली पर 13 ग्रेनेड फेंके थे। इसमें अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही दिवंगत राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान की पत्नी भी शामिल होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल