Me Too कैंपेन: अब रजत कपूर पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018, 1:44 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत में MeToo मामला जोर पकड़ने लगा। अब तक कई महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, आलोक नाथ और वरुण ग्रोवर जैसे कई लोगों पर 'उत्पीड़न' के आरोप लगे हैं। ताजा आरोप एक्टर, राइटर और डायरेक्टर 57 वर्षीय रजत कपूर पर लगाए गए हैं। मी टू अभियान की शुरुआत पिछले दिनों तनुश्री दत्ता ने की। उन्होंने "हॉर्न ओके प्लीज" की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर 10 साल बाद नाना पाटेकर पर आरोप लगाए।

एक महिला ने रजत कपूर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद एक्टर ने माफी मांग ली थी। रजत कपूर पर उनके साथ काम कर चुकी एक दूसरी महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो 20 साल की उम्र में मुंबई आईं तब उनका सामना रजत से हुआ। ये अनुभव बेहद डाराने वाला था। उन्होंने बताया, "रजत मुझे जबरदस्ती घर छोड़ने की बात कहते। मेरे हां कह देने के बाद वो रास्ते में मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश करते रहते थे." महिला की आपबीती को संध्या मेनन ने स्क्रीन शॉट के साथ शेयर किया है।"



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जीवन की सबसे डरावनी यात्रा

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ महिला ने मुंबई में बांद्रा से एक पैतालिस मिनट की जर्नी का उल्लेख करते हुए कहा, ये मेरे जीवन की सबसे डरावनी यात्रा थी। यात्रा के दौरान वो (रजत) मेरा हाथ पकड़ने और गाल छूने की कोशिश कर रहे थे। सी लिंक से पहले जब एक अंधेरी जगह पर उन्होंने अपनी कार रोकी तो मैं बहुत डर गई थी। उसने मुझे किस करने की कोशिश की। एक बार नहीं दो बार नहीं। आठ बार।


ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!

अब तक इन पर लगे आरोप

नाना पाटेकर
आलोक नाथ
अभिजीत भट्टाचार्य
वैरामुथु
चेतन भगत
विकास बहल
व‍िवेक अग्निहोत्री
रजत कपूर
कैलाश खेर
गौरांग दोषी
उत्सव चक्रवर्ती
तन्मय भट्ट
वरुण ग्रोवर।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े