मारूति की आगामी कार की तस्वीरें लीक, ये होंगे फीचर्स

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 मई 2016, 8:34 PM (IST)

नई दिल्ली। देश की चर्चित ऑटो कंपनी मारूति सुजुकी अपनी चर्चित कार ऑल्टो 800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। गौरतलब है कि मारूति ने इसी वर्ष स्विफ्ट डिजायर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है। इसके बाद अब मारूति अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है।

मारूति आल्टो 800 फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक हो गई हैं। मारूति की आल्टो 800 की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें फ्रंट बिल्कुल नया नजर आ रहा है। फ्रंट में एक छोटी और नए स्टाइल की ग्रिल दिखाई दे रही है। हैडलैम्पस भी नए लगाए गए हैं। इस कार के टॉप वेरिएंट में फॉग लैम्पस भी दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि मारूति अपनी इस कार के केबिन को एक नए डिजायन के साथ पेश कर सकती है। गौरतलब है कि मारूति ने आल्टो 800 को वर्ष 2012 में लॉन्च किया था। खबरों के अनुसार कंपनी अपनी इस कार के फेसलिफ्ट को इसी महीने लॉन्च कर सकती है।

साभार: गाडीवाडी डॉट कॉम