सुल्तान ऑफ जोहोर कप : भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018, 6:58 PM (IST)

जोहोर बाहरू (मलेशिया)। कप्तान मंदीप मोर के शानदार गोल के दम पर भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मंगलवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में जापान को 1-0 से मात दी। जापान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली जीत भारतीय टीम की लगातार तीसरी जीत है।

हालांकि, इस बीच बारिश ने भी मैच में खलल डाली। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते देखा गया। दोनों ही टीमें गोल की कोशिश में थी, लेकिन असफल रहीं। इसके बाद, तीसरे क्वार्टर में काफी समय तक संघर्ष के बाद आखिरकार भारतीय टीम गोल का अवसर बनाने में सफल रही। 42वें मिनट में कप्तान मंदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने जापान को अंत तक गोल का मौका नहीं दिया और 1-0 से इस मैच में जीत हासिल की। इस जीत में मंदीप के अलावा, भारत के लिए गोलकीपर पंकज राजक की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने जापान के कई शॉट असफल किए। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा।

यूथ ओलम्पिक (5 ए साइड हॉकी) : भारत ने आस्ट्रिया को हराया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक में सोमवार देर रात खेले गए फाइव ए साइड हॉकी के पूल-बी के मुकाबले में आस्ट्रिया को 9-1 से हरा दिया। आस्ट्रिया ने मैच का अपना इकलौता गोल पहले हाफ में किया। भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में पांच गोल दागे। भारत ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और लगातार आक्रमण किए। संजय ने दूसरे मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया।

एक मिनट बाद ही शिवम आनंद ने शानदार गोल करते हुए भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। लगातार हमले कर रही भारत को तीसरा गोल छठे मिनट में मिला जब सुदीप चिरमाकू ने गेंद को नेट में डाला। काफी प्रयासों के बाद आस्ट्रिया सातवें मिनट में खाता खोलने में सफल रही। उसके लिए यह गोल पॉल ड्रसेनी ने किया। 10वें मिनट के करीब अनांद ने अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। भारतीय टीम दूसरे हाफ में भी नहीं रूकी।

सुदीप ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत के लिए पांचवां और अपना दूसरा गोल किया। 13वें मिनट में भारतीय कप्तान विवेक सागर ने अपना खाता खोल भारत को 6-1 से आगे कर दिया। एक मिनट बाद सुदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 17वें मिनट में आनंद भी अपनी हैट्रिक पूरी करने में सफल रहे। मैच के आखिरी पलों में सुदीप ने अपना चौथा गोल दाग भारत को 9-1 से आगे कर दिया और यह विजयी स्कोर साबित हुआ।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह