भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018, 11:48 AM (IST)

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण मंगलवार को रामबन जिले में कई वाहन फंस गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।

भारी बारिश के कारण दिग्दोल इलाके में भूस्खलन हुआ। सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। दोपहर बाद तक राजमार्ग पर यातायात बहाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे