युवाओं के दम पर बनने जा रही है भाजपा की सरकार-जावडेकर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अक्टूबर 2018, 10:10 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नव-मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर उपस्थित रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के बल पर बनने जा रही हैं। किसी भी दल की सरकार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। इस बार पुनः युवाओं ने भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा की इस देश में इतिहास गवाह है कि कई बड़े-बड़े आंदोलन तथा सरकार बनाने का काम युवा मोर्चा ने किया तथा युवाओं के कार्यकर्ता दिन-रात काम करने की क्षमता रखते हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा तथा सरकार बनाने के महत्वपूर्ण योगदान रहेंगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। तथा आज कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहिन पार्टी हैं।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने बताया की नव-मतदाता अभिंनदन समारोह के लिए 200 विधानसभाआं में 200 प्रभारी प्रदेश के तथा जिलो के 200 विधानसभा संयोजक एवं सह-संयोजक बनाये गये हैं, जो 13 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक 200 विधानसभाओं में नव-मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ ‘‘वन-बूथ-टेन-यूथ’’ का काम जहां पूर्ण नही हुआ हैं वहां पर उसे पूर्ण करने का काम किया जायेगा। अतः आने वाले चुनावों में प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार पुनः बनेगी। बैठक में पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, जोगेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़, जे.पी. यादव तथा अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। अन्त में जयपुर शहर जिलाध्यक्ष रितेन्द्र परिहार ने कार्यशाला में प्रदेशभर से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे