मस्जिद की छत पर मिला लापता लड़की का शव

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अक्टूबर 2018, 1:30 PM (IST)

गाजियाबाद| गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में एक दिन पहले लापता हुई सात वर्षीय एक लड़की का शव रविवार को एक मस्जिद की छत पर मिला। पुलिस ने कहा कि जाहिद बेग नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उन्हें उसके अपहरण की आशंका है।

उनकी शिकायत पर पुलिस ने पार्षद एजाज तथा 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जांच के दौरान ही पुलिस के पास एक अज्ञात फोन आया कि लड़की का शव मस्जिद की छत पर पाया गया है। शव एक बोरी से ढंका हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे