गुजरात के गृहमंत्री बोले, बाहरी लोगों की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अक्टूबर 2018, 10:42 AM (IST)

गांधीनगर। गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को डराकर भगाने पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने इसके लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया है। सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेस को यूपी और बिहार के लोग पसंद नहीं है। जनता दल यू ने सोमवार को राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि आपका विधायक अल्पेश ठाकुर ही इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार है।

जेडीयू ने पूछा कि कांग्रेसियों को बिहार के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? इसके विपरित कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा है कि यूपी,बिहार पर प्रधानमंत्री गुजरातियों को रोके। प्रधानमंत्री को भी वाराणसी जाने में समस्या पैदा हो जाएगी।


गुजरात सरकार के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने बताया कि हमलावरों से पूछताछ कर रही है जिन्हें इन हमलों के लिए गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के लिए हमने आईटी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। पिछले 4-5 दिनों से गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हमले हुए हैं। हमने इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अन्य राज्यों से रोजगार के लिए गुजरात आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। केन्द्र सरकार से हम लगातार सम्पर्क में है। बाहरी राज्य के लोगों को सुरक्षा देना हमारा दायित्व है।

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद यूपी और बिहार के लोगों पर लगातार हमला किए जाने के आरोप में पुलिस ने 342 लोगों को दबोच लिया है। इस घटना के बाद से गुजरात के कई भागों से खासकर यूपी और बिहार के लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 50000 गैर गुजराती लोग पलायन कर गए हैं। इससे कई फैक्ट्रियों में ताला लग गया है।

जनसाधारण एक्सप्रेस हर रविवार को अहमदाबाद से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए चलाई जाती है। माना जाता है कि यह ट्रेन खाली मिलती है लेकिन इस रविवार को बड़ी तादाद में यूपी और बिहार के लोग लौटते दिखे। आपको बताते दे कि इस घटना के लिए हार्दिक पटेल ने निंदा की है। उसने इसे गुजरात के लिए ठीक नहीं बताया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि मुख्य रूप से छह जिले इस हिंसा से प्रभावित हैं। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन जिलों में 42 मामलें दर्ज किए जा चुके हैं और अब तक 342 आरोपियों को दबोच लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में और आरोपियों के नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात कर दी गई है।





यह भी पढ़े : खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम














उन्होंने बताया कि गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां वे काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर घृणा संदेश तेजी फैलाया जा रहा है। गैर गुजराती परिवारों में भंय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार 50000 गैर गुजराती लोग पलायन कर गए हैं। इससे कई फैक्ट्रियों में ताला लग गया है।

यह भी पढ़े : क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!


बिहारी के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। हम उनके सम्पर्क में हैं। हमने कहा है कि जिन्होंने अपराध किया है उन्हें दंड मिलना चाहिए। लेकिन दूसरों के लिए पूर्वाग्रह नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े : इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...