जापान में अजब तरीके से बनाई मोनालिसा की सबसे बडी पेंटिंग, जानिए क्या है खास

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 अक्टूबर 2018, 2:19 PM (IST)

टोक्यो। इटली के महान कलाकार लियनार्डो दि विंची की विश्व प्रसिद्ध अमर कलाकृति मोनालिसा है। विंची ने सन् 1503 से 1507 के मध्य पेंट किया इस चित्र को बनाने में लियनार्डो को चार वर्ष लगे। जिसके बाद से लिओनार्दो द विंची की पेंटिंग मोनालिसा को तो दुनिया जानती है।

सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर लोगों ने न जाने कितने मीम बनाए और न जाने कितने जोक भी बनाएं। लेकिन इस बार यह पेंटिंग किसी खास वजह से चर्चा में है। जापान के सोका टाउन ने मोनालिसा की दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाई है।

इस पेंटिंग की सबसे खास बात यह है कि इसे 24 हजार राइस क्रैकर्स (चावल के चिप्स) से बनाया गया। पेंटिंग को सोका गक्कई (धार्मिक उत्सव) के एक खास प्रोग्राम के तहत 200 स्थानीय लोगों ने 24 घंटे में बनाया।

गिनीज बुक में नाम दर्ज...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गिनीज बुक में नाम दर्ज...
बता दें कि मोनालिसा की इस पेंटिंग की लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। यह पेंटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया जा चुका है।

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पेंटिंग को बनाने में 7 अलग-अलग रंगों के चिप्स का इस्तेमाल किया गया।

इसके अलावा तस्वीर को शेड देने के लिए सोया सॉस, ग्रीन टी और चीनी आदि का भी प्रयोग किया गया। हां, यह पेंटिंग कुछ यूं तैयार की गई कि इसे आप खा भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का घर से निकलना बैन,पढ़े पूरी कहानी