जम्मू एवं कश्मीर में एक मिनी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 अक्टूबर 2018, 12:55 PM (IST)

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार को एक मिनी बस 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर घायल हो गए। चालक का नियंत्रण बस से हट गया था, जिस वजह से यह घटना हुई। यह दुर्घटना केला मोड पर हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस, सेना और नागरिक बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे