इस हफ्ते भारत के दौरे पर आएंगे पुतिन, हो सकती है डिफेंस सिस्टम की विशेष डील

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 अक्टूबर 2018, 11:18 PM (IST)

मॉस्को। भारत और रूस के बीच 19वें शिखर सम्मेलन के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति ब्लामिदिर पुतिन भारत से एक अहम समझौता करेंगे। बताया जा रहा है कि यह समझौता है भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बेचने का होगा। इस समझौते पर अमेरिका की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) के सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। आपको बता दें कि अमेरिका रूस के साथ होने जा रही इस अहम डील पर भारत के ऊपर प्रतिबंध लगाने की भी धमकी दे चुका है।

पुतिन के विदेश नीति के उच्च सहयोगी यूरी उसाकोव के अनुसार रूस के राष्ट्रपति 4 अक्टूबर को भारत रवाना होंगे। पुतिन की इस यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी का समझौता भी होगा। 5 अरब डॉलर से अधिक का यह सैन्य समझौता रूस भारत के साथ करने जा रहा है।
रूस को तीन मिग 21 गिफ्ट में देगा भारत, अक्टूबर में आएंगे पुतिन

रूस महीनों से भारत को अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम बेचने को लेकर बातचीत में जुटा हुआ है। रूस के साथ होने वाली इस मेगा डील पर भारत के दूसरे अहम डिफेंस पार्टनर अमेरिका को आपत्ति है। पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अगस्त में कहा था कि अगर डील हुई तो भारत पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस बार में भारत ने संकेत दिए हैं कि वह इस डील के संबंध में वॉशिंगटन से विशेष छूट की मांग कर सकता है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ही इस बात के संकेत दिए हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अमेरिका भारत को छूट देगा ही।


ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!