उदयपुर/चित्तौड़गढ़। राजस्थान में गायों की तस्करी के बाद अब ऊंटों की तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 ऊंट तस्करों को दबोचा है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़-निम्बाहेड़ा मार्ग पर नाकाबंदी कर की। नाकाबंदी में तीन टैंकरों से 52 ऊंट बरामद हुए। तीनों टैंकरों में ऊंटों को ठूंसकर भरा था। इसलिए कई ऊंट घायल अवस्था में पाए गए।
चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस को गुजरात की प्राणीन फाउण्डेशन की सदस्य ने आधी रात में उंटों की तस्करी की सूचना दी थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़-निम्बाहेड़ा मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। सघन जांच में दो टैंकरों को रोका गया। इनमें ठूंस-ठूंस कर ऊंटों को भरा गया था। एक अन्य ट्रक शम्भुपुरा पुलिस ने जब्त कर उसमें से भी ऊंटों की तस्करी होना पाया गया। दोनों थानों की पुलिस ने 52 उंटों को कुल तीन टैंकरों से जब्त करने की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ट्रक चालक सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में ऊंटों को डीडवाना से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे