महाराष्ट्र: कांग्रेस का चुनावी संग्राम, शुरू करेगी ‘बीजेपी सत्ता छोड़ो’ अभियान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 अक्टूबर 2018, 1:41 PM (IST)

वर्धा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य महाराष्ट्र के वर्धा पहुंच गए हैं। सेवाग्राम पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी नेताओं ने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ ‘बीजेपी सत्ता छोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही यहां पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी होगी। इसके अलावा यहां पर एक पैदल मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे