न्यूयॉर्क । अमेरिका की कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के संस्थापक एवं सीईओ एलन मस्क ने तीन वर्षों के लिए कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने पर सहमति जताई है। वह इसके साथ ही दो करोड़ डॉलर के जुर्माने का भी भुगतान करेंगे। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने मस्क पर मामला दर्ज करवाने के दो दिन बाद इस समझौते का ऐलान किया। एसईसी ने मस्क पर निवेशकों को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मस्क ने पिछले महीने ट्वीट कर टेस्ला के निजीकरण की बात कही थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। इससे कंपनी के शेयरों में उछाल देखा गया था। हालांकि, एसईसी और मस्क के बीच हुए इस समझौते को अभी अदालत की मंजूरी की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मस्क कंपनी के सीईओ के पद पर बने रहेंगे लेकिन उन्हें 45 दिनों के भीतर
कंपनी का अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ेगा। अदालती दस्तावेज के मुताबिक, मस्क ने
एसईसी के साथ हुए इस समझौते को स्वीकार कर लिया है। कंपनी निदेशक मंडल में
दो नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति पर भी सहमत हो गई है।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े