मुख्यमंत्री ने ‘आदिवासी चले कमल की ओर’ पोस्टर का किया विमोचन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 सितम्बर 2018, 6:04 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जारी पोस्टर का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विमोचन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राजे ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ‘आदिवासी चले कमल की ओर’ पोस्टर का विमोचन किया।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि मोर्चा की ओर से पोस्टर को पंच निष्ठाओं के साथ जारी किया गया है, जिसमें सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें प्राचीन काल से अब तक की मुख्य जानकारियां भी समाहित हैं।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जगदीश मीना, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, मेघराज मीणा, मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोपाल लाल मीना, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट ग्यारसी लाल मीना, एस.एस.एस. प्रकोष्ठ के मानसिंह मीणा, मोर्चा के आई.टी. प्रदेश संयोजक शिवसिंह मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे