धौलपुर में दो गुटों के बीच खूनी जंग, फायरिंग में 3 लोगों की मौत, 9 जख्मी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 सितम्बर 2018, 10:47 AM (IST)

धौलपुर। जिले में सदर थाना क्षेत्र के मियां के पुरा में दो गुटों के बीच फायरिंग में 3 लोगों की मौत होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पक्षों में खूनी संघर्ष मामूली कहासुनी लेकर हुआ। फायरिंग में सरपंच प्रतिनिधि समेत तीन लोगों की मौत हो गई। झगड़े में 9 लोग घायल हुए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व शराब को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद सरपंच पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आज सुबह उसका उलाहना देने दूसरे पक्ष के घर पर गए थे। इस दौरान फिर से झगड़ा हो गया और कट्टे से फायरिंग में सरपंच सहित तीन जनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल