राज्यपाल कल्याण सिंह ने बताई कृषि विकास की ये तीन बातें... आप भी पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 सितम्बर 2018, 7:34 PM (IST)

कोटा/जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कृषि से जुड़े वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को कृषि विकास की तीन महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।
सिंह ने कहा है कि स्थान विशेष की कृषि रणनीति बनाए, कृषि विपणन का ढांचा मजबूत करें और कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं। राज्यपाल सिंह ने कोटा में लहसुन की फसल प्रचुरता से होने पर किसानों को पर्याप्त सुविधाएं दिए जाने के लिए विश्वविद्यालय को विशेष कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति सिंह ने कोटा के कृषि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह पर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकगण और विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दीक्षांत समारोह में भेजे शुभकामना संदेश में सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के कृषि के विविध आयामों का कृषि विश्वविद्यालय अध्ययन और शोध करें।

भविष्य के अनुरूप कृषि कार्य योजना तैयार करें
कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कहा है कि कृषि विश्वविद्यालय जिस स्थान विशेष पर स्थापित हैं, वहां के कृषि विषयक वातावरण से अपने को जोड़ें। स्थानीय कृषि समस्याओं को समझें और उनके समाधान का रास्ता सुझाएं। उन्होंने कहा कि कोटा क्षेत्र में इस वर्ष लहसुन की फसल का बंपर उत्पादन हुआ, परन्तु मार्केटिंग की समस्या रही। भण्डारण, खरीद और उचित मूल्य के लिए किसानों को जूझना पड़ा। सिंह ने लहसुन की फसल के भण्डारण की तकनीक खोजने और लहसुन आधारित कुटीर उद्योगों की स्थापना की सम्भावनाएं तलाशने की भी आवश्यकता प्रतिपादित की है। कुलाधिपति सिंह ने कृषि विश्वविद्यालयों को भविष्य के लिए योजना तैयार करने को कहा है।

किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएं


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राज्यपाल सिंह ने कहा कि उत्पादन और उत्पादकता के साथ-साथ फसलों का उचित मूल्य किसानों को दिलाने पर मंथन किया जाए। कृषि विश्वविद्यालय इस विषय को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं। कोटा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विपणन विभाग का न होना एक अधूरापन है। कुलपति को इस पाठ्यक्रम को शुरू करने की पहल करनी चाहिए। कृषि विश्वविद्यालय किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास करें।

योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचे
कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय इस योजना को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करें। किसान इससे कैसे लाभान्वित हों, इसके लिए राज्य के कृषि विभाग से विश्वविद्यालय सहयोग लें और उनको सहयोग भी प्रदान करें।

कृषि शिक्षा के प्रति छात्राओं का बढ़ता रुझान शुभ संकेत

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

कृषि शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती संख्या पर राज्यपाल ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि कृषि के प्रति छात्राओं का बढ़ता रुझान देश में कृषि प्रगति के लिए शुभ संकेत है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल