पति-पत्नी के रिश्तों में दरार डालती है ये बातें, आप तो नहीं कर रहे ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 सितम्बर 2018, 2:12 PM (IST)

इस संसार में हर व्यक्ति के जीवन में रिश्तो का बहुत महत्व होता है। अगर हम पति-पत्नी के संबंधों की बात करें तो पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही अहमियत रखता है।

यह सभी रिश्तो से बढक़र माना गया है। पति पत्नी का रिश्ता भरोसे की डोर पर टिका रहता है और यह एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाते हैं।

परंतु पति और पत्नी के आपस में तालमेल ठीक प्रकार से ना बैठे तो कुछ सालों बाद एक साथ जीवन व्यापन करना बहुत ही कठिन लगने लगता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने इस संबंध में चाणक्य नीति पुस्तक में इस बात का उल्लेख किया है कि पति पत्नी के बीच दरार आने का क्या कारण होता है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई ऐसी 4 वजह के बारे में बताने वाले हैं जो पति-पत्नी के संबंधों में दरार डालते हैं। आइए जानते हैं किन 4 कारणों से पति पत्नी के बीच आती दरार है।

आपसी दखल देना...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपसी दखल देना...
आचार्य चाणक्य का कहना है जो पत्नी अपने जीवन में अपने पति का दखल बर्दाश्त नहीं कर सकती है। जो पत्नी अपने पति से बार-बार यह कहती है कि उसका अपना अलग ही जीवन है। जिसमें पति दखलंदाजी नहीं कर सकता ऐसी स्थिति में पति और पत्नी का विवाह टूटना संभव हो जाता है।

बातों को छुपाना...

ये भी पढ़ें - दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप

बातों को छुपाना...
आचार्य चाणक्य का कहना है जब पति या पत्नी एक दूसरे से अपनी बातों को छिपाने लगते हैं और यह एक दूसरे को अपने निजी मामलों से दूर रखने का प्रयत्न करने लगते हैं तो इन दोनों के बीच दूरियां बनने लगती हैं इसकी वजह से पति पत्नी के बीच दरार उत्पन्न होती है और आने वाले समय में इनका शादी का बंधन टूट भी सकता है।

पैसों को ज्यादा महत्व देना...

ये भी पढ़ें - कब होगा आपका भाग्योदय, बताएंगे आपके मूलांक

पैसों को ज्यादा महत्व देना...
चाणक्य का कहना है कि जो पति या पत्नी अपने जीवनसाथी से ज्यादा पैसों को अहमियत देते हैं या फिर जो अपने जीवनसाथी के धन का लालची बन जाए।

इस वजह से उनकी भावनाओं की कदर ना करें तो ऐसे पति पत्नी की शादी बर्बादी का घर होती है।

आपसी सम्मान ना करना...

ये भी पढ़ें - ये 10 तथ्य बताते है शुभ और अशुभ समाचार

आपसी सम्मान ना करना...
चाणक्य का कहना है कि पति और पत्नी का रिश्ता एक अटूट रिश्ता माना गया है। इस संबंध में सिर्फ भावनाएं नहीं होती बल्कि इस रिश्ते में एक दूसरे के प्रति सम्मान भी जरूरी होता है।

यदि छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी एक दूसरे को अपमानित करने लगते हैं या एक दूसरे को गलत शब्द बोलते हैं। इसकी वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट सकता है।

ये भी पढ़ें - अगर जेब में पैसा नहीं टिकता हो तो करें ये उपाय