पति के जाने के बाद पत्नी करती थी ये काम, विरोध किया तो कर दिया काम तमाम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018, 6:09 PM (IST)

जयपुर। बैंक मैनेजर पति के आफिस जाने के बाद पत्नी घर पर प्रेमी को बुला कर प्यार की पींगे बढ़ा रही थी। पड़ौसी युवक से हुई नजदीकियों ने प्यार का रुप ले लिया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। पति को पत्नी के कारनामों की खबर हुई तो उसने विरोध किया। पत्नी ने प्रेमी को उकसाया और पति की हत्या करवा दी। पहले तो मामले को लूट का रूप दिया गया बाद में मामला खुला तो असलियत सामने आ गई।

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही अपने पति की हत्या का षड़यंत्र रचा था। पहले वह झूठ बोलती रही, लेकिन अब उसके कारनामे सबके सामने आ गए।

अवैध संबंधों के चलते प्यार का भूत इस महिला पर इस कदर चढा कि इसने अपने पति को गोलियों से भून कर हत्या करवा दी। इस महिला का नाम है निर्मला यादव, जो कि कोटपुतली की रहने वाली है। इसी के इशारे पर 19 सितम्बर को बैंक मैनेजर पति रोशल लाल यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रोशन लाल यादव अपनी पत्नी के साथ गणेश नगर विस्तार में रहता था। सालभर पहले निर्मला का पड़ोस में रहने वाले उमेश शर्मा से संपर्क हुआ। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।
इस तरह किया काम तमाम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह सिलसिला लगातार चलने लगा और वाट्सअप पर मैसेज का आदान प्रदान होने लगा। इसकी भनक निर्मला के पति को लगी तो पति-पत्नी में कई बार झगड़े हुए। रोशन और निर्मला के प्रेमी उमेश के बीच भी झगड़े हुए। पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए निर्मला ने उमेश को रोशन की हत्या करने की बात कही। निर्मला के बार बार दबाव डाले जाने पर उमेश यूपी के शूटरों से मिला और चार लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी। चार लाख रुपए में सौदा करने के बाद जब शूटरों ने सुपारी की रकम बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी तो उमेश के भाई रोशन ने अपने भांजे मनीष के साथ मिलकर रोशन को गोली मार दी।

पुलिस ने रोशन लाल यादव की हत्या के आरोप में रोशन लाल यादव की पत्नी निर्मला यादव, उसके प्रेमी उमेश शर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश रावत और शशिकांत को गिरफ्तार किया है। डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोपी महेन्द्र प्रताप सिंह उमेश शर्मा का दोस्त है और ये षड़यंत्र में शामिल रहा था। आरोपी आकाश रावत उमेश का साला है। ये भी हत्या के षड़यंत्र में शामिल रहा था। आरोपी शशिकांत यूपी का शूटर है, जिसने हत्या की सुपारी ली थी। शशिकांत और तीन अन्य बदमाशों ने कई बार रोशन लाल यादव की रैकी भी की थी। हालांकि रकम बढ़ाए जाने के बाद उमेश के भाई रोशन और भांजे मनीष ने रोशल लाल की हत्या की थी।
पुलिस जांच में इस हत्याकांड में कुल 9 लोगों को आरोपी माना है। पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अभी फरार है। उनकी तलाश के लिए इंस्पेक्टर जहीर अब्बास के नेतृत्व में एक टीम यूपी गई हुई है।

ये भी पढ़ें - इंजेक्शन देकर बच्चियों को किया जाता था जवान, पुलिस ने 11 लड़कियों को बचाया