एशिया कप : बांग्लादेश ने 252 रन बना कर भारत को दी चुनौती

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018, 4:57 PM (IST)

दुबई। अफगानिस्तान ने यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को भारत के खिलाफ सुपर 4 के महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अंतिम समाचार मिलने तक अफगानिस्तान के 50 ओवर में 252/8 रन बना कर भारत के सामने 253 रन बनाने की चुनौती पेश की।


इस मैच में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। धोनी 696 दिनों बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक कप्तान के तौर पर धोनी का यह 200वां वनडे मैच होगा। इस टीम में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा व शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है।

रोहित इस टूर्नामेंट में भारत के कप्तान हैं, जबकि धवन उप-कप्तान, दोनों के न होने पर एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर आ गई है। टीम में लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दीपक चाहर, खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है। दीपक अपना पदार्पण मैच खेलेंगे। वहीं अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शामिउल्लाह और इहसानउल्लाह मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों के स्थान पर नाजीबुल्लाह और जावेद अहमदी को टीम में शामिल किया गया है।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाति रायडू, दिनेश कार्तिक, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

अफगानिस्तान : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलबादिन नाएब, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे