गजब है ये ‘मछली’ सतह पर आते ही दिखने लगता है ‘जादू’

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018, 3:49 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने कई तरह की मछलियां देखी होंगी और उनके बारे में जानते भी होंगे। बहुत से लोग अलग-अलग प्रकार की प्रजाति की मछलियों को अपने घरों में पालते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।

आप तो जानते है कि वैज्ञानिक अक्सर कुछ ना कुछ खोजते ही रखते हैं। ऐसे ही उन्होंने हाल ही उन्होंने पिछलने वाली एक ऐसी मछली खोजी है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, वैज्ञानिकों ने अंजान मछली की तीन प्रजाति पाई है और उनको स्नेललफिश कहा है जो पानी के अंदर आठ किमी नीचे पाई जाती हैं।

इन्हें जादू मछली कहा जा रहा है क्योंकि ये मछली पानी की सतह पर आते ही पिघलने लगती है। ये मछलियां प्रशांत महासागर में पाई गई हैं और इनकी खास बात यही है कि पानी की सतह पर आते ही ये पिघलने लगेंगी।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये मछलियां बहुत ही कमजोर होती हैं और जेली की तरह दिखाई देती हैं। इनका रंग भी अजीब होता है और ये आटाकामा गर्त में एक साहसिक यात्रा के दौरान मिली हैं।

ये भी पढ़ें - क्या आपको पता है मोदी का ये Secret!

इन मछलियों को पेरू और चिली के तट से 160 किमी दूर महासागर की तलहटी में पाया गया और वैज्ञानिक कैमरे की मदद से करीब साढ़े सात हजार मीटर नीचे जा कर भी इन मछलियों की तस्वीर लेने में कामयाब हुए हैं।

भले ही ये मछलियां कमजोर दिखाई देती हों लेकिन ये पानी का दवाब आसानी से सह लेती हैं। इनकी मजबूत हड्डी इनके कानों की दांतों की होती है और इसी के सहारे ये अपना संतुलन बनाए रखती हैं। अगर ठंड की कमी होने लगे तो ये मछलियां पिघल जाती हैं।

ये भी पढ़ें - 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें