पति कर रहा था ऐसा काम, गुस्से में गर्भवति पत्नी ने कर दिया ऐसा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 सितम्बर 2018, 3:18 PM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दिल्ली के रनहोला इलाके में एक पत्नी ने पति के साथ कुछ ऐसा किया जिसके सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एक गर्भवती पत्नी ने किस कर करते वक्त अपने पति की जीभ ही काट ली।

आठ महीने की प्रेगनेंट पत्नी ने ऐसा जानबूझकर किया। पत्नी को अपना पति स्मार्ट नहीं लगता था, इसलिए उसने जानबूझकर पति की जीभ काट ली।

बताया जा रहा है कि पति के स्मार्ट न होने के कारण वह खुश नहीं थी और उनमें अकसर झगड़े होते रहते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने बताया कि पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई। बाद में जब पति पत्नी को किस करने लगा तो महिला ने उसकी आधी जीभ काट दी। व्यक्ति का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि वो अब शायद जीवन में दोबारा कभी नहीं बोल पाएगा। पीडि़त पति के पिता ने पुलिस को सूचना दे इस मामले की जानकारी दी।

आठ महीने की प्रेगनेंट पत्नि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ने 20 नंवबर, 2016 को शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें - भारतीय वैज्ञानिक का दावा, यहां रहते हैं एलियंस