शिक्षा राज्यमंत्री ने अजमेर में किया 48 लाख के विकास कार्यों का शुभारम्भ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 सितम्बर 2018, 9:26 PM (IST)

अजमेर/जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में विभिन्न वार्डों में 48 लाख के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। सड़क एवं पुलिया निर्माण के इन कार्यों से लोहाखान और इन्द्रा कॉलोनी, मीरशाह अली क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इन कामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।
देवनानी ने वार्ड संख्या 46 एवं 47 में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न वार्डों में आमजन को राहत देने के लिए अंदरूनी सड़कों, पेयजल विकास कार्य, विद्युत एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने यह कार्य करवाए हैं। प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री बजट घोषणा विधायक कोष, स्मार्ट सिटी योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। हमने आमजन की आवश्यता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य करवाए हैं। पिछले 5 सालों में अजमेर शहर की तस्वीर बदल गई। हमने जो वादा किया था, मजबूत इरादों के साथ उसे पूरा करके दिखाया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल