जयपुर संभाग में 23 सितंबर को खेतड़ी से शुरू होगी राजस्थान गौरव यात्रा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 सितम्बर 2018, 8:59 PM (IST)

झुंझुनूं/जयपुर। जयपुर संभाग में 20 से 24 सितंबर तक चलने वाली ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ के चौथे दिन 23 सितंबर को सुबह 10 बजे खेतड़ी से यात्रा शुरू होगी।

खेतड़ी से सुबह 11 बजे सूरजगढ़ विधानसभा के बुहाना पहुंचेगी, वहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12:30 बजे सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सूरजगढ़, दोपहर 1 बजे पिलानी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा में, दोपहर 1:30 बजे झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बगड़ में राजस्थान गौरव यात्रा का भव्य स्वागत होगा। दोपहर 2 बजे झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के झुंझुनूं में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमसभा को संबोधित करेंगी। अपराह्न 3:30 बजे मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के दुराणा में यात्रा का स्वागत होगा। शाम 4 बजे मंडावा विधानसभा के मंडावा में पहुंचेगी, वहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमसभा को संबोधित करेंगी एवं रात्रि विश्राम करेंगी। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 104 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे