फैजाबाद : बेटी से दुष्कर्म कर रहा था ये शख्स, बहू ने कराया ससुर पर केस दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 4:26 PM (IST)

फैजाबाद। जिले में बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी हवस मिटाने के लिए बेटी से ही दुष्कर्म कर रहा था। बेटी जब तीन माह की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पूरा मामला जान घर वालों के होश ही उड़ गए। घटना का पता चलने के बाद एक और युवक द्वारा दुराचार करने का बात सामने आई। पीड़िता की भाभी ने आरोपी और गांव के ही एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ये कहा है कि उसका ससुर अपनी बेटी (19) से ही कई महीने से दुराचार कर रहा था। जब ननद की तबियत खराब रहने लगी तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसे तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। युवती से जब भैया-भाभी ने पूरा मामला पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उसने कहा कि पिता ही उससे दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने गांव के राजकुमार को भी इसमें शामिल बताया। पीड़िता की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे