जापान में कितने लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा, कारण चौकाने वाला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 3:42 PM (IST)

टोक्यो। आज के समय में लोगों की उम्र घटती जा रही है। बहुत कम लोग ही 100 साल तक जी पाते है। लेकिन जापान में ज्यादातर लोग 100 साल से ज्यादा जी रहे है।

जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन यह सच है। दरअसल, जापान में सौ साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं।

सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इसका कारण स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 अधिक है तथा दो दशक पहले की तुलना में सात गुणा अधिक है।

जापान में 100 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में 61,454 महिलाएं हैं, जबकि 8,331 पुरुष हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने भी शामिल हैं, जो मई में 100 साल के हुए।

ये भी पढ़ें - ए लव स्टोरी: प्रेमी के लिए लडकी ने ठुकरा दी पिता की अरबों की दौलत

जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या में 1971 से बढ़ोतरी हो रही है और सरकार को उम्मीद है कि यह चलन जारी रहेगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्युरिटी रिसर्च के अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच सालों में वहां 100 से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी तथा अगले 10 सला में बढक़र यह 1,70,000 हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट