बिजली कर्मचारियों का धरना समाप्त, संयुक्त एकता मंच ने की घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 2:05 PM (IST)

जयपुर। शहर के जगतपुरा इलाके में चार दिन से चल रहा बिजली कर्मचारियों का महापड़ाव समाप्त हो गया। गुरुवार को सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद निगम प्रशासन द्वारा जारी आदेश को संयुक्त एकता मंच ने अस्वीकार कर दिया था। लेकिन इससे पूर्व महापड़ाव के समाप्त होने की सूचनाएं मिल रही थीं।

आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने गुरुवार को राजस्थान विद्युत संयुक्त एकता मंच से वार्ता की। इसमें बिजली कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। इसमें कुछ मांगों पर तो सहमति बन गई, कनिष्ठ अभियंताओं की ग्रेड को लेकर मामला अटका था। कनिष्ठ अभियंताओं को अन्य विभागों की तरह ग्रेड पे 4800 देने के मामले का समाधान नहीं होने पर राजस्थान विद्युत संयुक्त एकता मंच में नाराजगी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे