29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह, मोदी दे सकते हैं फिर सरप्राइज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 1:03 PM (IST)

नई दिल्ल्ली। पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहा है। देश में आतंकवादी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक सैनिक मारे जा रहे हैं। पिछले साल 29 सितंबर को पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके प्रधानमंत्री मोदी ने सबको चौंका दिया था। पाकिस्तान की बढ़ती नापाक हरकतों से इसके फिर से चांस बन रहे हैं। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। ऐसे में विपक्ष की एकजुटता को तार-तार करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक लोकसभा चुनाव जीतने का बड़ा हथियार साबित हो सकता है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर हमारे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि और देशवासियों के पाकिस्तान के प्रति आक्रोश को शांत करने का दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक बेहतर रास्ता बन सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बता दें कि आज आतंकवादियों ने 3 पुलिस कर्मियों को अगवा करके उनकी हत्या कर दी। आतंकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। आतंकी संगठन हिज्बुल की ओर से जारी चेतावनी में ऐसा नहीं करने पर पुलिसकर्मियों और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई है।


ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!