पिकअप-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 12:30 PM (IST)

सीकर। जिले के श्रीमाधोपुर के पास कांवट इलाके में आज सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा10 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृत महिलाएं कांवट की ही रहने वाली बताई जा रही हैं।

जानकारी अनुसार एक पिकअप में सवार होकर ये करीब एक दर्जन लोग मजदूरी का काम करने जोरावर नगर जा रहे थे। इस बीच जोरावर नगर पहुंचने से कुछ दूर ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। आमने-सामने की हुई इस टक्कर में पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


भिड़ंत से हुई तेज धमाके की आवाज सून आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को पिकअप से बाहर निकाला गया। वहीं शवों को मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम