प्रेमिका की मौत पर गधे की हिंसा, गम भुलाने को रीति-रिवाज से कराई शादी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018, 12:09 PM (IST)

मैसूर। कर्नाटक के हूरा गांव में गधा-गधी की अनोखी शादी देखने को मिली। बाकायदा पुजारी ने रीति-रिवाज से यह शादी कराई। दरअसल गधा अपनी प्रेमिका की मौत के बाद बहुत हिंसक हो गया था। वह लोगों को काट खा रहा था, दुलत्ती मार रहा था। गांव वालों ने उसकी हिंसक प्रवृत्ति बदलने के लिए उसके लिए दूसरी गधी की खोज शुरू कर दी।

इसके लिए गांव वालों ने चंदा उगाही की। पैसों का इंतजाम होने के बाद इस गधे को आखिरकार साथी मिल गया है। हूरा गांव के लोगों ने चमराजनगर में उसके लिए एक गधी ढूंढ निकाली। गांव वालों ने गधी के मालिक को पूरी बात बताई। उसने इसके लिए पैसे भी नहीं लिए। जब गधी के मालिक ने उन्हें मुफ्त में गधी दे दी तो गांववालों ने उन पैसों से शादी समारोह कराने के बारे में सोचा। लोगों ने दोनों जानवरों के लिए कपड़ों का इंतजाम किया और पुजारी ने शादी कराई।

मंगलसूत्र भी बांधा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

समारोह का इंतजाम किया गया

जो पैसे चंदा उगाही से आए थे, उससे समारोह का इंतजाम किया गया। गधे को मिले जीवनसाथी से उत्साहित गांववालों ने पुजारी बुलवाकर पूरे विधि-विधान से शादी कराई। गांववालों ने गधे की शादी इसी उम्मीद में कराई है कि शायद शादी के बाद वह दुलत्ती मारना छोड़ दे। गधे ने गधी को मंगलसूत्र भी बांधा। नए कपड़ों में दोनों सजे थे। इस मौके पर मेहमानों को मिठाइयां भी बांटी गईं।


ये भी पढ़ें - इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

यूं हो गई थी गधी की मौत

हाल ही में एक तेंदुए ने गधी को मार दिया था, उसके बाद से गधे का आक्रामक व्यवहार शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें - ये है सबसे डरावनी जेल, जहां थर-थर कांपते थे कैदी!