एक लाख करोड की बुलेट ट्रेन, फायदा पांच हजार लोगों को: राहुल गांधी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 सितम्बर 2018, 3:41 PM (IST)

सांगवाडा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एक लाख करोड रुपए की बुलेट ट्रेन का फायदा होगा मात्र पांच हजार लोगों को ही होगा।साथ ही कहा कि कांग्रेस की राजस्थान में जीत पक्की हो गई। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता सब मिलकर एक साथ चुनाव लड रहे हैं। मैंने अखबार में एक फोटो देखा, जिसमें सचिन पायलट मोटर साइकिल चला रहे हैं पीछे अशोक गहलोत बैठे हैं । इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्रदेश गुटबाजी खत्म हो गई है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। यह बात राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सागवाड़ा में कही।

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि मोदी बता रहे हैं कि हिन्दुस्तान को बुलेट ट्रेन की आवश्यकता है। लेकिन चुनिंदा लोगों के लिए बुलेट ट्रेन लाई जा रही है। राफेल विमान को लेकर भी राहुल ने मोदी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है देश का चौकीदार चोर है।

इससे पूर्व राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां से वे हैलीकॉप्टर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ सागवाड़ा पहुंचे। इस के बाद राहुल गांधी हैलीपेड से सीधे गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में वेदमाता के दर्शन किए। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव तरुण कुमार और विवेक बंसल सहित कई बड़े नेता उपस्थित थे। उल्लेख है कि राहुल गांधी का डेढ़ माह में यह दूसरा दौरा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे