सागवाड़ा पहुंचे राहुल गांधी, गायत्री शक्तिपीठ के किए दर्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 सितम्बर 2018, 2:21 PM (IST)

डूंगरपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आज गुरुवार को चुनावी सभा को संबाेधित करने सागवाड़ा पहुंचे। राहुल गांधी का डेढ़ माह में यह दूसरा दौरा है। राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां से वे हैलीकॉप्टर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ सागवाड़ा पहुंचे। सागवाड़ा में गलियाकोट रोड पर कॉलेज मैदान में राहुल गांधी की सभा होगी। इससे पहले राहुल गांधी हैलीपेड से सीधे गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में वेदमाता के दर्शन किए।

पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव तरुण कुमार और विवेक बंसल सहित कई बड़े नेता यहां पहुंच चुके हैं। संकल्प यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे