सचिन पायलट ने प्रदेश की मुख्यमंत्री से पूछा 28वां सवाल... जानें क्या?

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 सितम्बर 2018, 7:37 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आज 28वां सवाल पूछा है कि अल्प मानदेय पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित राज्य कर्मचारी बनाए जाने के अपने वादे से मुकरने पर क्या आप गौरव महसूस करती हैं?
पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत चुनावों के समय और भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अल्प मानदेय पर कार्यरत सभी 3 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगनियों एवं ग्राम साथिनों को नियमित राज्य कर्मचारी बनाए जाने का वादा किया था, लेकिन सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है। सरकार ने आज तक इस संदर्भ में कुछ भी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास सूचकांक में बेहतरी के लिए विषम परिस्थितियों में कार्यरत सबसे महत्वपूर्ण कड़ी की अनदेखी किए जाने से इस वर्ग में घोर निराशा व्याप्त है और जब भी सरकार को वादे याद दिलाने के प्रयास किए गए तो सुनवाई करने के स्थान पर दमनात्मक नीति अपनाई गई। कई बार आंगनबाड़ी में कार्यरत बहनों ने भूख हड़ताल कर, कैण्डल मार्च निकाल कर कई दिनों तक अनेक बार विरोध प्रदर्शन किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान एक बहन की मृत्यु तक हो गई, परंतु महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद आंगनबाड़ी बहनों की नियमित करने की मांग को मुख्यमंत्री ने दरकिनार कर न सिर्फ वादाखिलाफी की है, वरन घोर संवदेनहीनता का भी परिचय दिया है।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

उन्होंने कहा कि क्या इन मेहनतकश बहनों से झूठे वादे करना और वादे याद दिलाए जाने पर उनका दमन करने पर मुख्यमंत्री गौरव महसूस करती हैं।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल