2018 और 2019 के चुनाव राष्ट्रहित के चुनाव - मदनलाल सैनी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 सितम्बर 2018, 6:46 PM (IST)

कोटा । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बुधवार को कोटा पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 22 सितम्बर को कोटा में आयोजित होने वाले शक्तिकेन्द्र सम्मेलन और साईबर योद्धा सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में, कोटा संभाग के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक की । इस दौरान पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राजस्थान सहित राज्यों की सरकारें देश के नवनिर्माण में जुटी हुई है और अपने देशहित एवं लोककल्याणकारी विकास कार्यो की दम पर हम 2018 और 2019 के चुनावों में दोबारा भाजपा की सरकारें बनायेंगे।
सैनी ने कहा “ भारत के नव निर्माण की इस गती को बनाये रखने के लिये भाजपा को चुनाव 2018 एवं चुनाव 2019 में भाजपा को जिताना जरूरी है ।जिससे विश्व स्तर पर भारत नये नये आयामों पर प्रगति करते हुये आगे बढ़ता रहे। ”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा “ भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार एवं सीएम वसुंधरा राजे की राज्य सरकार पर गर्व कर सकता हे। उनके कल्याणकारी कार्यों के आधार पर आम जन में गर्व के साथ जा सकता हे। इन सरकारों ने जो किया वह देश का नव निर्माण और लोक कल्याण के नये अघ्याय है। जिन पर हम गर्व कर सकते है। ”
उन्होने कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अद्भुत एवं परिश्रमशील कार्यक्षमता के बल पर भारत का मान - सम्मान - स्वाभिमान विश्व स्तर पर अपनी महान पहचान बनानें में सफल हुआ है। इससे भारत विरोधी ताकतें भारत को अंदर से तोडनें में सक्रीय हो गई हैं। वे अपरोक्ष तरीके से भारत के अन्दर आराजकता उत्पन्न कर सामाजिक वर्ग संघर्ष उत्पन्न करवाना चाहती हे। इसके लिये सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों को सावधान रहना होगा।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे