विधानसभा अध्यक्ष की रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018, 6:08 PM (IST)

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मेघवाल ने कहा कि रामदेवजी और तेजाजी हमारे लोक देवता हैं। बाबा रामदेव अपनी जीवनलीला में वीर और संत दोनों है। उन्होंने समाधि लेने तक अनाथ दुखियों का दुख दूर किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी प्रदेशवासियों को तेजा दशमी और रामदेव जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे