मदन मोहन झा को सौंपी बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018, 11:49 AM (IST)

पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। पूर्व मंत्री मदन मोहन झा के ताजपोशी के कयास कई दिनों से लगाये जा रहे थे, जिस पर मंगलवार को दिल्ली से मुहर लगा दी गई।

मदन मोहन झा के मनोयन की सूचना पार्टी के दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी की गई है। उनके अलावा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चार लोगों को जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे