इस ‘मुस्लिम देश’ के नोट पर छपी भगवान गणेश की फोटो, जानिए कारण

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 सितम्बर 2018, 4:46 PM (IST)

नई दिल्ली। पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। गणेश भगवान की पूजा केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी की जाती है। कहते है कि भगवान गणेश जी सभी दुखों को हर लेते है। अगर कोई इंसान भगवान की सच्चे मन से पूजा करें तो उसकी हर मंजिल आसान हो जाती है।

ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में हुआ। क्या आपको पता है कि मुस्लिम बाहुल्य देश की करेंसी में गणेशजी की फोटो बनी हुई है। ये नोट इंडोनेशिया का है जो साल 1998 में जारी किया गया था। बता दें कि, इंडोनेशिया की करेंसी ’रुपियाह’ है।

बाजार में साल 1998 में इस नोट को लॉन्च किया गया था। इस नोट में गणेशजी के साथ इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानी और इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री रहे ‘की हजार देवेंत्रा’ की फोटो भी लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गणेशी जी की फोटो मुस्लिम देश की करेंसी में लगने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, कुछ साल पहले इंडोनेशिया की इकोनॉमिक कंडीशन बुरी तरह कमजोर हो गई थी और राष्ट्रीय चिंतकों को चिंता सताने लगी।

हर कोशिश के बावजूद उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हो रही थी। काफी चिंता के बाद राष्ट्रीय चिंतकों ने 20 हजार का एक नया नोट जारी किया। उस नोट पर गणेश जी की तस्वीर छपवाने का आदेश दिया। ऐसा करने के बाद उनकी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - एक बाल के ब्रश से बना डाले कई रिकॉर्ड, अब यह है ख्वाहिश

इंडोनेशिया की 87 आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और 13 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं लेकिन इतने पर भी यहां गंगा जमुनी तहजीब से साथ हंसी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

हालांकि, साल 2008 में भगवान गणेश की फोटो वाले 20 हजार के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!