नीतिश बोले, JDU और BJP मिलकर लडेगी चुनाव, सीटों को हुआ बंटवारा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 सितम्बर 2018, 8:14 PM (IST)

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि सीटों के बंटवारों की संख्या को लेकर कुछ दिनों के बाद ऐलान कर दिया जाएगा। वे भाजपा और जनता दल यू के तालमेल से पूरी तरह संतुष्ट हैं। नीतीश कुमार के इस बयान से यह मायने लगाए जा रहे हैं कि भाजपा और जेडीयू बिहार में लोकसभा का चुनाव मिलकर लडेगी। मिली जानकारी के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने से पहले बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है ऐसा लग रहा है। क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्वयं ने इसका ऐलान किया।

नीतीश कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बातचीत हो गई है। 12 जुलाई को जब अमित शाह पटना आए थे तब इस विषय पर बात हो गई थी। इसके बाद भी इस विषय पर हमने बात की। उन्होंने बताया कि सीट संख्या को लेकर कुछ दिनों के बाद ऐलान कर दिया जाएगा। वे भाजपा और जनता दल यू के तालमेल से संतुष्ट हैं। इस बयान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा और जेडीयू बिहार में लोकसभा का चुनाव मिल कर लड़ेगी।


उल्लेख है कि 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना आए थे तब भी कहा गया था कि चार सप्ताह में ही सीटों की बंटवारे की जानकारी दे दी जाएगी। उन बातों को भी दो महीने गुजर गए हैं यह माना जा रहा है कि देरी का कारण उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी है। कुशवाहा एनडीए सरकार में मंत्री बने हुए हैं। समय-समय पर उनके बयान नए समीकरण के संकेत देते रहते हैं। एनडीए में 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें तीन सीटें मिली थी लेकिन इस बार उन्हें दो सीट देने की चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे