प्रदेश में रविवार रात 12 बजे से हो सकती है रोडवेज की हड़ताल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 सितम्बर 2018, 09:44 AM (IST)

जयपुर। आपके लिए खास है यह खबर! ध्यान रखें रविवार रात 12 बजे के बाद आपकी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और कहीं भी आना-जाना हो तो समय का विशेष ध्यान रखें। आपको बता दें कि रविवार रात 12 बजे बाद प्रदेश में रोडवेज बसों के पहिए थम सकते हैं। राजस्थान सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल करने का निर्णय किया है।
राजधानी जयपुर में रोडवेज संयुक्त मोर्चा की 8 सितंबर को हुई राज्यस्तरीय आक्रोश सेमिनार में सरकार द्वारा किए गए समझौते को समय पर लागू नहीं करने के विरोध में 17 सितंबर से 24 घंटे का चक्काजाम रखने का निर्णय किया गया था। मोर्चा ने यह भी चेतावनी दी थी कि जरूरत पड़ने पर चक्काजाम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

राजस्थान रोडवेज की चक्का जाम हड़ताल पर मोहर लगी

हड़ताल शुरू होने के बाद प्रदेशभर में 4500 रोडवेज बसों का संचालन बंद हो जाएगा और करीब 9 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पिछले डेढ़ महीने में रोडवेज की यह दूसरी हड़ताल है। इससे पहले 25 से 27 जुलाई को चक्काजाम किया गया था।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

27 जुलाई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता बात हुई, लेकिन संयुक्त मोर्चे का आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी समझौते का पालना नहीं की गई।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

इनकी प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान, रोडवेज के लिए नई बसें खरीदने, रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार के अनुरूप सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन और पेंशन भत्ते देने और रोडवेज के रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति देने की मांगें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम