कोटा संभाग में 16 सितम्बर से राजस्थान गौरव यात्रा का यह होगा कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 सितम्बर 2018, 6:44 PM (IST)

कोटा/जयपुर। कोटा संभाग में 14 से 17 सितंबर तक चलने वाली ’राजस्थान गौरव यात्र” के तीसरे दिन 16 सितंबर को सुबह 10 बजे बारां विधानसभा के बारां से यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजे अंता विधानसभा के मांगरोल में, दोपहर 1 बजे पीपल्दा विधानसभा के इटावा में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे पीपल्दा विधानसभा के बड़ौद, अपराह्न 3 बजे सुल्तानपुर में राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि इसके बाद यात्रा पीपल्दा से रवाना होकर अपराह्न 3:30 बजे सांगोद विधानसभा के दीगोद पहुंचेगी। वहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमसभा को संबोधित करेंगी। यहां से यात्रा रवाना होकर शाम 5:30 बजे लाड़पुरा विधानसभा के ताथेड़, शाम 6 बजे कोटा उत्तर-दक्षिण विधानसभा के कोटा में पहुंचेगी। वहां यात्रा का स्वागत होगा और रात्रि विश्राम कोटा में होगा। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 111 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे