जयपुर । प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, सलमान खान आगामी 18 सितम्बर को जयपुर में स्पेशल बच्चों के सेंटर ‘उमंग‘ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वे सेंटर की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर संस्थान में विजिट करेंगे।
इस दौरान वे ‘उमंग‘ के बच्चों से मिलेंगे और इन बच्चों के रिहेबिलिटेशन के लिए सेंटर द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन करेंगे। वे जयपुर के उन नागरिकों से भी मिलेंगे जो सेंटर को सहयोग दे रहे हैं। उमंग की ट्रस्टी एवं राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक ने यह जानकारी दी।
काक ने आगे बताया कि ‘भाई‘ के नाम से मशहूर सलमान खान द्वारा ‘उमंग‘ सेंटर पर विभिन्न प्रोडक्टस् की शॉप का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिसमें इन बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोडक्टस् बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि सलमान पूर्व में भी उमंग सेंटर के बच्चों के सम्पर्क में रहे हैं और इन बच्चों को भी उनसे बेहद लगाव है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी दिन शाम को ‘दबंग‘ स्टार जगतपुरा स्थित ‘अमारा‘ ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उमंग सेंटर के बच्चों द्वारा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, श्यामक डावर द्वारा सिखाए डांस पर प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में सलमान खान द्वारा उमंग सेंटर के दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सलमान द्वारा अपनी फिल्मों के गीतों पर आधारित डांस मेड्ली में शामिल होने की भी सम्भावना है।
ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल