नहीं आने दी पैसे की कमी, आगे भी होगा विकास : CM

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 सितम्बर 2018, 4:12 PM (IST)

बारां। एक दौर था जब पैसा मुश्किल से मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपके जिले में विकास की गंगा बहाई गई है। भाजपा सरकार ने कभी पैसे की कमी नहीं आने दी। आगे भी विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिले की सिंचाई और पेयजल समस्या के समाधान के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इसका लाभ जल्द ही मिलेगा। भाजपा सरकार ने ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर लोगों को राहत पहुंचाई है।
यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां के अटरू में राजस्थान गौरव यात्रा के तहत आयोजित आमसभा में कही। उन्होंने लोगों के सामने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके आशीर्वाद से ही आज हम यहां तक पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हेलिकॉप्टर से उतरते ही लोगों से एक बात पूछी थी कि इलाके में पानी आ रहा है या नहीं। जिले की बरसों पुरानी समस्या का समाधान शीघ्र होगा और दिसंबर तक पानी लोगों को पानी मिलने लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परवन परियोजना पर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले में सिंचाई का बहुत बड़ा काम किया है। इस पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और 8 हजार करोड़ रुपए परवन पर खर्च हुए हैं। सिंचाई और पेयजल में इसका लाभ मिलेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी पैसे की कमी नहीं आने दी। आगे भी विकास की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिस क्षेत्र के लिए जितने की मांग होगी उसे उतना दिया जाएगा। अब पहले की तरह नहीं है। एक दौर ऐसा भी था जब पैसा मुश्लिक से मिलता था। इस सरकार में आपके इलाके में बहुत काम हुआ है। यह सरकार आपकी है।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ढाई करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी। बिजली पर 80 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा था। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में बिजली के दाम नहीं बढ़ाए हैं। अब आप बिजली के घरेलू कनेक्शन भी बिना किसी अड़चन के ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

आमसभा को झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी संबोधित किया।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम


आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम




ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल