मानसरोवर में बुजुर्ग महिला की हत्या, पोते से मारपीट व लूट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 सितम्बर 2018, 12:46 PM (IST)

जयपुर। राजधानी जयपुर में अाज तड़के करीब साढ़े तीन बजे मानसरोवर इलाके में स्थित भृगु पथ पर लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और उनके पोते के साथ गंभीर मारपीट कर लूटपाट की। पुलिस को घटना का पता सुबह 8 बजे लगा। इसके बाद मानसरोवर एसएचओ मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या की शिकार हुई बुजुर्ग महिला एक पुलिस अधिकारी की रिश्तेदार है। पुलिस कमिश्नर और डीसीपी समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। परिवर के सदस्यों से बातचीत के आधार पर पुलिस का पारदी गिरोह पर शक है।

जानकारी अनुसार, मृतका का नाम पुष्पा देवी है। उनके दामाद एसओजी जयपुर में एसीपी हैं। मृतका पुष्पा देवी के पोते शौर्य वर्धन बिसारिया ने पुलिस को बताया कि आज भोर होने से पहले करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोग खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र घर में घुसे थे। उसके बाद दादी से मारपीट कर उनको बंधकर बनाया। मारपीट के दौरान दादी अचेत हो गई। आवाज सुनकर मैं पहुंचा तो मुझे भी दबोच लिया और बंधक बना लिया। उसके बाद लुटेरे घर में रखा जेवर, कैश और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। बाद में दादी को संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे