दो युवकों ने शुरू की कारों की खेती, दूर-दूर से आते हैं देखने

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018, 3:58 PM (IST)

नई दिल्ली। वैसे तो आपने भारत सहित दुनिया में बहुत से देशों में कई तरह की खेती देखी होगी। भारत समेत कई देश खेती पर निर्भर है। लोग अपने खेतों में अलग-अलग प्रकार की फसलें बोते है।

लेकिन आज हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर कारों की खेती होती है।

आप इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जहां पर फसलों की नहीं बल्कि कारों की खेती होती है। यहां के नेवादा के गोल्डफील्ड में रहने वाला एक शख्स यहां के पहाड़ी इलाकों में कारों की खेती करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कारों की खेती कैसे कर सकता है। दरअसल, यहां के माइकल मार्क रिप्पा नाम के एक शख्स ने पुरानी गाडिय़ों का ऐसा इस्तेमाल शुरू किया, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए।

इस काम के लिए को रिप्पी कई सालों से करते आ रहे हैं और साल 2011 में उन्हें एक और साथी मिल गया।

ये भी पढ़ें - अब स्पर्श से हो जाएगा अंगों का उपचार

कैड सॉर्ग नाम के इस शख्स ने रिप्पी के आइडिए को हिट कर दिया। दोनों ने मिलकर ‘द इंटरनेशनल कार फॉरेस्ट ऑप द लास्ट चर्च’ नाम की अनोखी जगह इजाद की।

यहां पर कुल 40 से ज्यादा कारें हैं। जिनमें एक या दो ट्रक भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - दुनिया का खतरनाक रेल ट्रैक, कमजोर न करें सफर

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सभी कारें ज्यादातर जमीन के अंदर धंसी हुई हैं। जमीन में धंसी इन गाडिय़ों को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।

इन्हें देखने पर ऐसा ही लगता है कि कोई यहां पर इन कारों की खेती करता है।

ये भी पढ़ें - जब बंदर ने फहराया सरकारी स्कूल में तिरंगा, देखें वीडियो

ये गाडिय़ां जमीन में अपने आप ही उग रही हैं। दरअसल यहां पर अंधेरा होने पर यह कारें अपने अजीबोगरीब रंग से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

ये भी पढ़ें - 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें