जानिए, लोग इसलिए रखते है व्रत, इससे होते है ये फायदे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018, 1:27 PM (IST)

हिन्दू धर्म में व्रत करने की ज्यादा मान्यता देखने को मिलती है। कुछ लोग सप्ताह में दिन के अनुसार व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग किसी खास त्योहार या फिर मौकों पर। लेकिन आखिर व्रत क्यों किया या रखा जाता है! आखिर इससे होता क्या है! ऐसे बहुत से सवाल आपके भी मन में आते होंगे।

अगर ऐसा है तो यहां पर आज हम कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब लेकर आए हैं, जिसे जानकर आपको भी यह पता चल जाएगा कि मानव जीवन में व्रत क्यों जरूरी होता है और इसके क्या फायदे होते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हिन्दू धर्म के अनुसार, सप्ताह का हर दिन मंगलकारी होता है। सप्ताह का हर दिन किसी खास देवता का होता है। हर किसी के लिए सप्ताह के सात दिनों में से कोई ना कोई एक दिन बहुत महत्व रखता है।

किसी के लिए कोई दिन लकी होता है, तो वह अपना हर जरूरी काम उसी दिन करता है। तो किसी के लिए कोई दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं होता तो वह उस दिन कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से बचता है। इन सभी कारणों के चलते लोग व्रत करते है।

ये भी पढ़ें - यहां उलटा स्वस्तिक बनाओ और मुंहमांगी मुराद पाओ

हिन्दू धर्म के अनुसार, संकल्पपूर्वक किए गए कर्म को व्रत कहते हैं। अर्थात जब आप किसी चेतना एवं इच्छा की पूर्ति के लिए ईश्वर से एक वरदान चाहते हैं और इसके बदले में व्रत को अपनी तपस्या का माध्यम बनाते हैं, तभी यह कर्म किया जाता है।

मनुष्य किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दिनभर के लिए अन्न या जल का त्याग करते हैं, वे भोजन का एक दाना भी ग्रहण नहीं करते।

उनके इसी त्याग को मान्यतानुसार व्रत का नाम दिया गया है। मनुष्य के नजरिए से व्रत धर्म का साधन माना गया है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि व्रत के लिए पूरे दिन के लिए अन्न एवं जल का त्याग किया जाए।

ये भी पढ़ें - ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां

धार्मिक उद्देश्य के अलावा ऐसे कई चिकित्सकीय कारण भी हैं जो व्रत करने को फायदेमंद मानते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यक्ति के शरीर में धीरे-धीरे कई प्रकार के जहरीले पदार्थ इक्क्ठे होते रहते हैं, जो कि आगे चलकर रोगों का कारण बनते हैं।

लेकिन उपवास धारण करने से मन तथा शरीर का शोधन हो जाता है जिसके बाद सभी विषैले, विजातीय तत्व बाहर निकल जाते हैं। अंत में व्यक्ति को एक निरोग शरीर प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें - कर्ज मुक्ति के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय, चमक जाएंगी किस्मत