हिंदी दिवस स्पेशल : देश की शान है हिंदी, जानिए हिंदी दिवस की वो 10 बातें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018, 7:18 PM (IST)

हिन्दी भारत देश की शान और इसे मातृभाषा का भी दर्जा दिया गया है। हम इसे गर्व से स्वीकारते हैं कि हम हिंदी भाषी हैं। क्योंकि अनेकता में एकता का स्वर हिंदी के माध्यम से गूंजता हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों और कब मनाया जाता है।

आइए जानते हैं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इससे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
हमारे भारत देश में हर साल हिंदी दिवस 14 सितम्बर को ही मनाया जाता है। हिंदी भाषा के इतिहासिक पलो को याद कर लोग इस दिवस को मनाते है।

1. हिंदी भाषा को 14 सितंबर, 1949 के दिन राजभाषा का दर्जा मिला था। तब से हर साल यह दिन हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी।

इसी महत्वपूर्ण निर्णय के चलते सन् 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

2. वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

3. पूरे विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का चौथा स्थान है। हिंदी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उनकी जगह ले ली है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

4. राजभाषा सप्ताह या हिंदी सप्ताह 14 सितंबर को हिंदी दिवस से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हिंदी पखवाड़ा 14 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलता है।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

5. सर्वप्रथम 10 जनवरी 1975 को नागपुर महाराष्ट्र में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। उसके बाद 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया गया।
इसके बाद साल 2006 में इसे आधिकारिक दर्जा और वैश्विक पहचान मिली।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

6. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। हमारे देश के 77 फीसदी लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। हिंदी उनके कामकाज का भी हिस्सा है।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

7. हिंदी की खास बात यह है कि इसमें जिस शब्द को जिस प्रकार से उच्चारित किया जाता है, उसे लिपि में लिखा भी उसी प्रकार जाता है।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’

8. हिंदी शब्द मूल रूप से फारसी से उत्पन्न हुआ है। यह सिंधी सभ्यता से आए शब्द सिंध का अपभ्रंश है जो कालांतर में हिंद हो गया।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

9. अमीर खुसरो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी में कविता लिखी थी। हिंदी भाषा के इतिहास पर आधारित काव्य रचना सर्वप्रथम एक फ्रांस के लेखक ने की थी।

इस रचना का नाम था ‘ग्रासिन द तैसी।’ अमेरिका की 45 यूनिवर्सिटी सहित समूचे विश्व के करीब 175 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जहां पर हिंदी में पढ़ाई की जाती है।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

10. हिंदी का नमस्ते शब्द ऐसा शब्द माना जाता है जिसे सर्वाधिक बार बोला जाता है। एक अनुमान के अनुसार हर पांच में से एक व्यक्ति हिंदी में इंटरनेट का उपयोग करता है।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी