तूंगा में दो निजी बसें भिड़ीं, 10 यात्री घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018, 3:39 PM (IST)

बस्सी/जयपुर। जिले के तूंगा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को तूंगा के अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो निजी बसों में आपस में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलने पर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बाद में घायलों को 108 की सहायता से तूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद से दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे