हिंदी दिवस पर राज्यपाल कल्याण सिंह की शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018, 2:41 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने हिंदी दिवस (14 सितंबर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा है कि हिंदी लोकप्रिय भाषा है। राज्य में यह भाषा व्यापक रूप से प्रचलित है। राजस्थान हिंदी भाषी राज्यों में अग्रणी है, इसलिए हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। राज्यपाल ने कहा है कि हिंदी जन-जन की भाषा बने, जनमानस हिंदी को अपनाए, इसके लिए वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे